बदरीनाथ धाम में यात्रा तैयारियां तेज, 50 सदस्यीय दल तैनात


चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ धाम यात्रा शुरू होने में 21 दिन शेष हैं, ऐसे में नगर पंचायत बदरीनाथ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धाम में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए 50 सदस्यीय दल भेजा गया है, जो सफाई, पैदल मार्गों की मरम्मत, पथ प्रकाश और शौचालय व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटा है।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि यात्रा को सुचारु बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचआईडीसीएल, बीआरओ और लोनिवि को सड़कों के सुधारीकरण, जबकि स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएंगी, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!