श्रीनगर में महापौर का औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मचारियों पर सख्ती


श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए महापौर आरती भंडारी ने गुरुवार को कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच में कई कर्मचारियों को समय पर अनुपस्थित पाया, जिस पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा और सख्त चेतावनी दी।
महापौर ने कहा कि नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में अनुशासन और समयपालन अनिवार्य है। जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सरी रोड क्षेत्र के नाले का भी जायजा लिया, जहां कूड़ा और प्लास्टिक बहने की समस्या पाई गई। इस पर अधिकारियों को नाले में जाल लगाने और सफाई व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
महापौर ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!