धुमाकोट में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड रांची से गिरफ्तार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में 15 लाख से अधिक की ठगी सामने आई है। धुमाकोट निवासी दिनकर कुमार पोखरियाल ने शिकायत दी थी कि व्हाट्सएप ट्रेडिंग ग्रुप के माध्यम से 700 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर उनसे 15.24 लाख रुपये ठग लिए गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की और बैंक खातों व डिजिटल साक्ष्यों की जांच की। जांच में सामने आया कि गिरोह का संचालन नागपुर से हो रहा था। मुख्य आरोपी जयन्त ताराचन्द अन्नापुर्णे को रांची जेल से कानूनी प्रक्रिया के तहत लाकर 1 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अन्य आरोपी अजय वाल्मीकि को लाने की प्रक्रिया जारी है, जबकि एक आरोपी पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस टीम ने मामले में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!