छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य पर बैठक, काउंसलिंग पर जोर

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षण संस्थानों में बढ़ते मानसिक दबाव, सोशल मीडिया प्रभाव और घटती उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की गई।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य के लिए दो नोडल व्यक्तियों को नामित किया जाए, जिन्हें प्रशिक्षण देकर काउंसलिंग व्यवस्था मजबूत की जाए। उन्होंने पढ़ाई के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। अधिकारियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की समस्याओं की समय पर पहचान कर समाधान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
