टिहरी में एलपीजी आपूर्ति पर बैठक, व्यवस्था सामान्य रखने के निर्देश

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एलपीजी वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने गैस एजेंसियों व संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और कहीं भी लंबी कतारें न लगें।
सीडीओ ने होम डिलीवरी व्यवस्था को सुगम बनाने और लंबित ई-केवाईसी को मौके पर ही पूर्ण कराने के निर्देश दिए। गैस कंपनियों को एजेंसियों को पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराने को कहा गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में एलपीजी आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से जरूरत अनुसार ही बुकिंग करने व किसी भी समस्या पर कंट्रोल रूम से संपर्क करने की अपील की।
