एलपीजी व्यवस्था पर सख्ती, औचक निरीक्षण में अवैध उपयोग पर जुर्माना


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने हेतु औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि 39 प्रतिष्ठानों की जांच में 7 गैस गोदाम व 32 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे।
धुमाकोट-नैनीडांडा क्षेत्र में घरेलू सिलेंडर के अवैध उपयोग पर 4600 का जुर्माना लगाया गया। कोटद्वार, सतपुली, नौगांवखाल व थलीसैंण में भी जांच की गई। विभाग ने कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान जारी रखने और अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!