बद्रीनाथ हाईवे कार्यों में देरी पर डीएम सख्त, तेजी लाने के निर्देश


चमोली/गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने चारधाम यात्रा मार्ग की समीक्षा बैठक में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुधार कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को यात्रा से पूर्व सड़क ट्रीटमेंट, ब्लैकटॉप, प्रोटेक्शन वर्क और स्लोप स्टेब्लाइजेशन हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कपाट खुलने से पहले सभी क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने और संबंधित अधिकारियों को वास्तविक प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। एनएचआईडीसीएल, बीआरओ और एनएच रुद्रप्रयाग को अधिक मैनपावर व मशीनरी लगाकर कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने खराब सड़कों से जाम की समस्या पर चिंता जताई और समय पर कार्य पूरा करने की जरूरत बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!