हिमोत्थान परियोजना समीक्षा बैठक, रोजगार और आय बढ़ाने पर जोर

चमोली/गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में हिमोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कृषि, उद्यान, डेयरी, पर्यटन सहित संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर ग्रामीणों की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन पर जोर दिया।
हिमोत्थान सोसाइटी के टीम लीडर डॉ. आर.एस. कोश्यारी ने बताया कि टाटा ट्रस्ट की यह पहल 2007 से ग्रामीण विकास के लिए कार्यरत है। जनपद के 218 गांवों में पशुपालन, मधुमक्खी पालन, कृषि, पर्यटन व जल संरक्षण के माध्यम से लोगों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
