बच्चों ने ड्रॉइंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

हरिद्वार। पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी और फीडबैक फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था की अध्यक्षा नीतू सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में 117 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें से 20 प्रतिभाशाली बच्चों का चयन अगली प्रतियोगिता के लिए किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिप्रा अग्रवाल और कला क्षेत्र के पुरस्कार विजेता महिपाल चौधरी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उपयोगी सुझाव दिए। इस दौरान जुर्स कंट्री के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने भी बच्चों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता रहा, जिससे बच्चों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
