649वें प्रकाश उत्सव पर दमड़ी यात्रा 4 अप्रैल को

हरिद्वार। गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव पर पंजाब से आने वाली दमड़ी यात्रा 4 अप्रैल को हरिद्वार पहुंचेगी। ज्वालापुर से हरकी पैड़ी तक यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 20 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। यात्रा के स्वागत हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान भजन-कीर्तन, विचार गोष्ठी और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन कर समाज में समानता व भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
