एंटी ड्रग यूनिट का गठन, नशा उन्मूलन अभियान शुरू

पौड़ी। केंद्रीय विद्यालय पौड़ी में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एंटी ड्रग यूनिट का गठन कर नशा उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान शुरू किया गया। प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाजिश कलीम ने विद्यार्थियों को यूनिट के उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूनिट का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज में जागरूकता फैलाना है। इसके तहत रैलियां, गोष्ठियां, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही यूनिट विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में भी सहयोग करेगी।
