विकासनगर गैस एजेंसी पर मारपीट का आरोप, सप्लायर फरार

देहरादून/विकासनगर। बीमावाला स्थित गैस गोदाम पर एक बुजुर्ग उपभोक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राजकुमार के अनुसार, वह सुबह गैस सिलेंडर लेने पहुंचे थे, लेकिन पर्ची दिखाने के बावजूद सप्लायरों ने सिलेंडर देने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर 8-10 डिलीवरी कर्मियों ने उनके साथ और उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़ित ने एजेंसी प्रबंधन पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया और बाजार चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने सप्लायरों पर घटतोली, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के भी आरोप लगाए हैं।
