लापता युवती को पुलिस ने सकुशल किया बरामद


श्रीनगर गढ़वाल। घर से लापता हुई 25 वर्षीय युवती को पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 31 मार्च 2026 को कृष्णपाल निवासी श्रीनगर ने थाना में सूचना दी थी कि उनकी पुत्री बिना बताए घर से चली गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना श्रीनगर और सीआईयू की संयुक्त टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने युवती को कुछ ही समय में सुरक्षित ढूंढ निकाला। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की इस तत्परता पर परिजनों ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!