थलीसैंण में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थलीसैंण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। बीरोखाल मार्ग पर चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 48 पव्वे माउंटेन ओक व्हिस्की और 12 बोतल रॉयल चौलेंज शामिल हैं। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
