अभियान चलाकर काटे 43 चालान और 92 वाहन सीज


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देशों पर चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत परिवहन विभाग ने जनपद में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। एआरटीओ सत्येंद्र राज के नेतृत्व में कुठा-बीपुरम क्षेत्र में विशेष चेकिंग के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत 43 चालान किए गए, जबकि 92 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान एक स्कूटी चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर वाहन सीज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!