चोरी का खुलासा, जेवरात व बाइक सहित शातिर आरोपी गिरफ्तार


चमोली। कर्णप्रयाग पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, मोबाइल और चोरी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
घटना 1 से 4 मार्च 2026 के बीच की है, जब अर्जुन सिंह के गौचर स्थित किराये के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और स्मार्ट वॉच चोरी कर ली थी। मामले में कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से 1 अप्रैल को गौचर बैरियर से आरोपी रोहित कुमार उर्फ शुभम निवासी नंदानगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नशे की हालत में चोरी की और कुछ आभूषण हरिद्वार में बेचकर बाइक खरीद ली। शेष सामान बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!