अवैध खनन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

कोटद्वार। पौड़ी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने कलालघाटी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यूपी20 एआर 3064 नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका।
जांच में वाहन में अवैध रूप से बजरी पाई गई, जबकि चालक अमित कुमार निवासी लोकमणिपुर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया और रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को भेज दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन व तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
