सहकारिता से समृद्धि की ओर बढ़े प्रदेश के कदम
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड ने 6 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक निक्षेप अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में बचत और वित्तीय अनुशासन की भावना जागृत करना तथा बैंक में व्यक्तिगत और संस्थागत निक्षेप बढ़ाना है।
अभियान के तहत बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारी संगठनों और सरकारी कार्यालयों में जाकर फिक्स्ड डिपॉज़िट, रिकरिंग डिपॉज़िट, महिला बचत योजना, वरिष्ठ नागरिक योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना जैसी वित्तीय समावेशन योजनाओं का भी प्रचार किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक प्रदीप मेहरोत्रा ने बताया कि शाखाओं में विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां तुरंत खाता खोलने की सुविधा है। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित कर लोगों को निवेश और बचत के सुरक्षित विकल्प समझाए जा रहे हैं। बैंक ने आम नागरिकों से अभियान में भाग लेने और राज्य की सहकारी अर्थव्यवस्था सशक्त बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!