टकोली ट्रॉमा सेंटर भवन निर्माण का शिलान्यास


देवप्रयाग। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टकोली में ट्रॉमा सेंटर के आवासीय एवं अनावासीय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। 434.77 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी।
ट्रॉमा सेंटर बनने से आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होंगी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को त्वरित इलाज मिल सकेगा। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। इस मौके पर जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!