मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनहित में कार्यों में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों पर नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को मासिक समीक्षा सुनिश्चित करने तथा उपजिलाधिकारियों को भूमि संबंधी प्रकरण समयबद्ध पूर्ण करने को कहा। साथ ही सभी विभागों को पूर्ण कार्यों को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को नन्दानगर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीन स्थापना और स्टाफ तैनाती की समस्या शीघ्र हल करने को कहा गया। कृषि विभाग को जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा हेतु योजना बनाने तथा आपदा विभाग को प्रभावित परिवारों के विस्थापन कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए।
