एलपीजी आपूर्ति सामान्य, वितरण सुचारू रखने के निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि हाल ही में 2192 सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 1950 उपभोक्ताओं को वितरित किए गए, जबकि 3435 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित वितरण किया जा रहा है। वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति भी सुचारू है। निगरानी हेतु गठित क्यूआरटी टीम लगातार निरीक्षण कर रही है और अब तक 435 निरीक्षण किए जा चुके हैं। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनावश्यक बुकिंग से बचें और आवश्यकता अनुसार ही गैस लें। शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!