विधायक आशा नौटियाल ने लिया केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा


रुद्रप्रयाग। आगामी 22 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने गुप्तकाशी से गौरीकुंड होते हुए घोड़ापड़ाव तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-107 के संवेदनशील क्षेत्रोंकृबड़ासू, खुमेरा, मैंखंडा, रामपुर, शेरसी, सोनप्रयाग व मुनकटियाकृका अवलोकन किया और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग से मलबा हटाने, नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत, क्रैश बैरियर, साइनेज व सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था पर जोर देते हुए विधायक ने पर्याप्त शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल, सेनेटरी डिस्पोजल मशीन व सोलर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीतापुर पार्किंग में शटल सेवा, कैंटीन, मैकेनिक सुविधा व सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई। विधायक ने स्थानीय व्यवसायियों व घोड़ा-खच्चर संचालकों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रा को सफल, सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!