ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य के लिए विजय सिंह सम्मानित

देहरादून। सिंचाई विभाग उत्तराखंड के सहायक अभियंता विजय सिंह अपनी ईमानदारी और कार्यनिष्ठा के चलते लगातार सराहना बटोर रहे हैं। अपने समर्पित कार्यों से उन्होंने न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्हें “ह्यूमन राइट्स कमीशन ऑफ यूनाइटेड नेशन” संस्था द्वारा पूर्व में भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उनके कार्यों को सामाजिक सरोकारों और जनहित से जोड़कर देखा जाता है, जिससे वे अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। विभागीय सहयोगियों और स्थानीय लोगों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
