निर्धारित समय के बाद पब-बार खुले मिले तो दर्ज होगा मुकदमा: एसएसपी

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने जनपद के सभी पब, बार और रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक कर नियमों के सख्त पालन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समयावधि के बाद प्रतिष्ठान खुले पाए जाने पर सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
एसएसपी ने सभी संचालकों को कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने, उनकी सूची पुलिस को उपलब्ध कराने और किसी भी विवाद की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिष्ठानों के एंट्री-एग्जिट पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस पुलिस को देने को कहा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संचालकों से शहर के माहौल को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की गई।
