स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगी 287 चिकित्सकों की भर्ती


देहरादून। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 287 नए चिकित्सकों की भर्ती होने जा रही है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की स्वीकृति के बाद शासन ने इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए ’उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है। इनमें 231 पद सामान्य भर्ती और 56 बैकलॉग श्रेणी के हैं।
आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। बोर्ड जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी करेगा। डॉ. रावत ने कहा कि सरकार पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हाल ही में चयन बोर्ड द्वारा 220 चिकित्सकों की नियुक्ति सुदूर क्षेत्रों में की गई थी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। नई भर्ती से राज्य के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएँ और अधिक सशक्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!