बद्रीनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में बद्रीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सीवर व्यवस्था, पार्किंग, सड़क व पुलों की स्थिति, यातायात प्रबंधन और गैस आपूर्ति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। होटल/लॉज पंजीकरण के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था और चेक पोस्ट स्थानांतरण पर भी विचार किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कपाट खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। बैठक में व्यापार संघ ने 13 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!