राष्ट्र सेविका समिति का चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग श्रीनगर में संपन्न


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का सफल समापन हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित इस वर्ग में रुद्रप्रयाग व पौड़ी जनपद की 45 प्रशिक्षार्थी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास हेतु योग, दंड प्रहार, खेलकूद व विभिन्न अभ्यास कराए गए। बौद्धिक सत्रों में राष्ट्र, समाज और संस्कृति से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य शिक्षिका आरुषि राणा, वर्ग अधिकारी कमला गोसाईं और कार्यवाहिका कृष्णा भट्ट ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन सत्र में प्रो. मोहन पवार ने बौद्धिक व्याख्यान दिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे वर्गों का उद्देश्य नारी शक्ति में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति विकसित करना है, ताकि वे समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!