एंटी ड्रग यूनिट का गठन कर छात्रों को किया जागरूक


पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज में एंटी ड्रग यूनिट का गठन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा उन्मूलन का संदेश दिया गया।
सिविल जज/सचिव नाजिश कलीम ने यूनिट की कार्यप्रणाली बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज में जागरूकता फैलाना है। यूनिट विद्यालय स्तर पर जागरूकता व निगरानी समूह के रूप में कार्य करेगी। इस दौरान छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा नालसा थीम आधारित शॉर्ट वीडियो भी दिखाए गए। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!