मानकों पर खरे न उतरने वाले एसटीपी संचालकों को कारण बताओं नोटिस जारी

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक प्रदूषण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन तथा एनजीटी के निर्देशों के पालन पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कीर्तिनगर स्थित 10 केएलडी एसटीपी की क्षमता वृद्धि और डिस्चार्ज मापन के लिए “वी” नॉच लगाने के निर्देश दिए। वहीं तपोवन स्थित 3.5 एमएलडी एसटीपी के विस्तार हेतु डीपीआर शीघ्र तैयार करने को कहा। देवप्रयाग में सीवर लाइन कार्य पूर्ण होने के बाद घरों को कनेक्शन देने तथा ऋषिकेश-तपोवन क्षेत्र में नालियों को कवर करने के निर्देश भी दिए गए। मानकों पर खरे न उतरने वाले एसटीपी संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
