जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण


टिहरी। टिहरी में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने मंगलवार को सुबह 10 बजे से पहले विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य कोषागार नई टिहरी का वार्षिक निरीक्षण करते हुए सूचना कार्यालय, अभियोजन, सदर मालखाना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पुनर्वास कार्यालय का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार के डबल लॉक में रखे ई-स्टाम्प, कोर्ट फीस, राजस्व व अन्य स्टाम्पों का सत्यापन किया और अभिलेखों से मिलान कर हस्ताक्षर किए। उन्होंने चुनाव सामग्री व बहुमूल्य वस्तुओं की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अभिलेखों का सही संधारण, कार्यालयों में स्वच्छता, समयपालन और आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!