जिलाधिकारी ने किया मुख्य कोषागार गोपेश्वर का निरीक्षण

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को मुख्य कोषागार गोपेश्वर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वित्तीय नियमों के तहत दो तालक कक्षों का वार्षिक सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी सुश्री मामूर जहाँ को निर्देश दिए कि लंबे समय से रखी निर्वाचन सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुओं को संबंधित विभागों को शीघ्र वापस किया जाए।
साथ ही कोषागार में अधिक मात्रा में रखे न्यायिक व गैर-न्यायिक स्टाम्पों को स्टाम्प डिपो को वापस भेजने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान कोषाधिकारी राजीव कान्त, सहायक कोषाधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
