रोजगार मेले से पॉलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख


देहरादून। 02 अप्रैल को राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान पित्थुवाला में आयोजित होने वाला रोजगार मेला तकनीकी छात्रों के लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है। इस मेले में 70 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जबकि गढ़वाल मंडल के 1200 अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभाग करेंगे। अब तक लगभग 1000 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करा लिया है।
प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस मेगा कैम्पस प्लेसमेंट में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आईटी, सीएसई, एआईएमएल सहित विभिन्न ट्रेडों के छात्र शामिल होंगे। साथ ही पासआउट बेरोजगार युवाओं को भी मौका दिया जाएगा। कंपनियां साक्षात्कार, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर चयन करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलें। पूर्व में आयोजित मेलों के जरिए 1072 छात्रों को नौकरी मिल चुकी है, जिनमें कुछ को 8 लाख रुपये तक का पैकेज भी मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!