आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों में एचएमआईएस व एचपीआर अनिवार्य

देहरादून। देहरादून में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों को हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) से जोड़ने तथा हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष व वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।
राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशों के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में निदेशक प्रशासन डॉ. डीपी जोशी व निदेशक क्लेम डॉ. सरोज नैथानी ने सभी अस्पतालों को शत-प्रतिशत एचपीआर व एचएफआर (हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री) पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा। निदेशक क्लेम डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि एचएमआईएस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तकनीकी विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं, जिनकी जिम्मेदारी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधम सिंह नगर जैसे प्रमुख जिलों में तय की गई है। एबीडीएम प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने पीपीटी के माध्यम से योजना की उपयोगिता, प्रक्रिया और लाभों पर विस्तृत जानकारी दी तथा प्रतिभागियों के सवालों का समाधान भी किया।
