श्रीनगर पुलिस ने चोरी के वारंटी को किया गिरफ्तार


श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए चोरी के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीनगर द्वारा वाद संख्या 56/24, धारा 379/411 आईपीसी के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र रामलाल, निवासी रायडी थाना अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद शाह एवं मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!