सरस्वती विद्या मंदिर की श्रद्धा मेवाड़ बनी टॉपर


श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें श्रद्धा मेवाड़ ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इशिता 95 प्रतिशत के साथ द्वितीय और शौर्य डबराल 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक वीरेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल, अध्यक्ष किशोर सिंह सजवाण व प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश चन्द्र मैठाणी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अन्य कक्षाओं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें परिश्रम व नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अभिभावक व शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!