कैबिनेट मंत्री का जखोली पहुंचने पर किया स्वागत


श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जखोली पहुंचे विधायक भरत सिंह चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र के सुमाड़ी, लावड़ी, तुनेटा, बैनोली, मयाली सहित कई स्थानों पर फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। कपणियां में बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत कर उत्साह जताया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने मंत्री बनने पर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई। भरत सिंह चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह उनके लिए प्रेरणा है और वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!