पुलिस ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, गांजा व चरस बरामद


देहरादून। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के संकल्प को साकार करने के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 1 किलो 295 ग्राम अवैध गांजा तथा 118 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।


कोतवाली सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरखाला नदी किनारे एक खंडहर से मोहम्मद फारूख (55 वर्ष) को 1 किलो 295 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। वहीं कोतवाली रायवाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुराने रेलवे अंडरपास से संदीप शर्मा (45 वर्ष) को 118 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!