अवैध खनन पर पौड़ी पुलिस की सख्ती, 2 डंपर सीज


कोटद्वार। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ पौड़ी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान मालन नदी, पोखाल गांव (चौकी दुगड्डा क्षेत्र) में अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। मौके पर दो डंपर (यूके-11-सीए-0941 और यूके-15-सीए-5252) को अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया और सीज कर दिया गया। पुलिस ने दोनों चालकों संदीप रावत और राजेंद्र सिंह के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कोटद्वार को भी भेज दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!