नकारात्मक सोच व्यक्ति के विकास में बाधक: नितिका खण्डेलवाल


नई टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को सुरसिंह धार स्थित नर्सिंग कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले असफलता का भय नहीं रखना चाहिए, क्योंकि नकारात्मक सोच व्यक्ति के विकास में सबसे बड़ी बाधा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने, उसे प्रेम और सम्मान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक, प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली, पेंटिंग और लैब का भी अवलोकन किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!