नशा तस्करी से खरीदी कार पर पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन कुर्क

पौड़ी। पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर थाना थलीसैंण क्षेत्र के नशा तस्कर सुरेन्द्र सिंह की गांजा तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई मारुति अल्टो कार (यूके-19-बी-0695) को कुर्क किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर अवैध गांजे की तस्करी करता था और न्च्प् के माध्यम से प्राप्त धन का उपयोग वाहन की फाइनेंस किश्तों के भुगतान में करता था। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर वाहन जब्त कर थाना थलीसैंण में दाखिल किया गया। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की संपत्तियों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों को भी जब्त किया जा सके।
