शराब पीकर हुड़दंग करने वालों का पुलिस ने किया चालान

पौड़ी। कोटद्वार क्षेत्र में कलालघाटी चौकी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे 15 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। मौके पर ही पुलिस ने सभी को समझाते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और हुड़दंग करना कानूनन अपराध है, जिससे आमजन को परेशानी होती है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
