सीओ उत्तरकाशी ने किया गंगोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने रविवार को गंगोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, प्रमुख पड़ाव, पार्किंग, यात्री पंजीकरण केंद्र और बैरिकेटिंग पॉइंट्स की समीक्षा की गई।
उन्होंने गंगनानी से झाला के बीच संकरे मार्गों पर सुचारू यातायात के लिए विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन पुलिस चौकियों पर पेयजल, शौचालय और जवानों के ठहरने की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जाए।
