उत्तरकाशी की ‘वेस्ट टू रिसोर्स’ पहल को मिला स्कॉच गुड गवर्नेंस अवार्ड


उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी की ‘वेस्ट टू रिसोर्स’ पहल को नई दिल्ली में आयोजित स्कॉच अवार्ड के 106वें संस्करण में सम्मानित किया गया। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का सफल मॉडल बनी है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में रीप परियोजना के तहत गंगोत्री व यमुनोत्री धाम से 15 टन से अधिक त्यागे गए वस्त्र एकत्र कर महिलाओं द्वारा उनसे फाइल फोल्डर, दरी व मैट जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार किए गए। इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के प्रयास से महिलाओं को शुरुआती दौर में ही 3 लाख रुपये से अधिक के ऑर्डर मिले। यह पहल न केवल रोजगार सृजन में सहायक रही, बल्कि नदियों में होने वाले प्रदूषण को कम करने में भी प्रभावी साबित हुई। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!