चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिए अहम निर्देश


चमोली। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मासिक अपराध गोष्ठी में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, पार्किंग, सीसीटीवी और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा।
गोष्ठी में एसीएमओ भगवती प्रसाद पुरोहित ने मेडिको-लीगल विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए साक्ष्य संकलन और परीक्षण की प्रक्रिया पर जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने विधानसभा बजट सत्र को सकुशल संपन्न कराने पर पुलिस बल की सराहना की। उन्होंने आगामी आयोजनों और आपदा प्रबंधन को लेकर सतर्कता बरतने, साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!