स्थानांतरण पर दो निरीक्षकों को भावभीनी विदाई

चमोली। पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में निरीक्षक सचिन चौहान (अभिसूचना इकाई) के टिहरी और प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर (कोतवाली गोपेश्वर) के देहरादून स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की। स्थानांतरित अधिकारियों ने जनपद में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा व मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
