प्रगतिशील पशुपालक की गौशाला का किया निरीक्षण

चमोली। अपर निदेशक पशुपालन विभाग गढ़वाल मंडल डॉ. भूपेंद्र सिंह जंगपांगी ने गोपेश्वर स्थित कोठियालसैण में प्रगतिशील पशुपालक मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुओं की देखभाल, स्वच्छता, दुग्ध उत्पादन प्रक्रिया और आधुनिक तकनीकों के उपयोग का अवलोकन किया।
उन्होंने पशुपालक की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया। मनोज बिष्ट ने अपने डेयरी व्यवसाय, पशु आहार प्रबंधन और विपणन से जुड़े अनुभव साझा किए। अपर निदेशक ने विभागीय योजनाओं, अनुदान और टीकाकरण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आधुनिक पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र पशुपालकों तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर डॉ. आशीष द्विवेदी व पीयूष चौहान भी उपस्थित रहे।
