सुखदेव सिंह हुए सेवानिवृत्त, दी विदाई

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिक्षक सुखदेव सिंह रावत को 42 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमा भरदार में आयोजित समारोह में शिक्षकों ने उनके शैक्षिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट किए गए। रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
