प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मिल रहा सशक्त मार्गदर्शन


पौड़ी। उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए “थलीसैंण से देशसेवा” नामक प्रेरणादायक पहल की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर उपजिलाधिकारी ने स्वयं 3 घंटे की इतिहास विषय की क्रैश कोर्स कक्षा ली, जिसमें 18 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक रविवार को क्रैश कोर्स और मैराथन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे अभ्यर्थियों की तैयारी को मजबूत किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को बेहतर अवसर देना और उन्हें बाहर शहरों में पलायन से रोकना है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने इस पहल को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!