पुलिस की सक्रियता से नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। 25 मार्च 2026 को बस अड्डा कोटद्वार पर बालिका लावारिस अवस्था में मिली, जिस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तुरंत रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित चौकी लाया।
पूछताछ में बालिका ने घर से नाराज होकर आने की बात कही। प्रारंभिक प्रयासों के बाद उसे सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत कर पुनर्वास केंद्र में रखा गया। बाद में श्रीनगर पुलिस की मदद से परिजनों से संपर्क हुआ। काउंसलिंग के उपरांत बालिका को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
