अपनी प्रतिभा व उत्पादों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है एक्सपो


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का रविवार को कोटद्वार स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे एक्सपो स्थानीय उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े युवाओं और महिलाओं को अपनी प्रतिभा व उत्पादों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। तीन दिवसीय इस एक्सपो में हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं नवाचारों से जुड़े आकर्षक स्टॉल लगाए गए। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन किया। इस अवसर पर ऋषि कंडवाल, सोमनाथ गर्ग, उपासना सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!